चेहरे पर चाहिए चमक? स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे चुनें सही फेस सीरम!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
Face Serum के इस्तेमाल से स्किन होगी रिपेयर, अपनी त्वचा के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव

सेंसिटिव त्वचा की देखभाल से हर कोई परेशान रहता है। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए सही फेस सीरम का चुनाव करना बेहद जरूरी है। इसलिए ऐसा फेस सीरम चुनें, जो आपकी त्वचा को गहराई से रिपेयर कर सके। यदि आप चाहती हैं कि त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन बॉन्ड सुरक्षित रहें, तो ऐसे सीरम को चुनें, जिसमें पेप्टाइड्स, रेटिनॉल या एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व मौजूद हों।

वहीं, नेचुरल और प्राकृतिक चीजों से बने फेस सीरम सबसे ज्यादा असरदार साबित होते हैं, क्योंकि इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा में लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं।

फेस सीरम के अद्भुत फायदे

पोषण से भरपूर सीरम न केवल आपकी त्वचा की संपूर्ण देखभाल करते हैं, बल्कि स्किन को अंदर से नरिश भी करते हैं। आइए जानते हैं इसके शानदार फायदों और इसे लगाने के सही तरीके के बारे में-

– फेस सीरम के नियमित इस्तेमाल से डैमेज त्वचा तेजी से रिपेयर होती है। स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ खास फेस सीरम में विटामिन बी3 पाया जाता है, जो ऑयली स्किन वालों के लिए वरदान साबित होता है।

– चेहरे पर जिद्दी मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप रेटिनॉल युक्त फेस सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन एंटी-एजिंग उपाय है, जिसे लगाने से फाइन लाइंस कम होने लगती हैं। इस तरह का फेस सीरम खुले हुए ओपन पोर्स को भी आसानी से बंद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा में कसाव (स्किन टाइटनिंग) लाने का काम भी बखूबी करता है।

ऑयली व एक्ने-प्रोन त्वचा के लिए

जिन लोगों की स्किन ऑयली है और चेहरे पर बार-बार एक्ने आ जाते हैं, उन्हें सैलिसिलिक एसिड और रेटिनॉल युक्त सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपको पिंपल्स से बचाता है, जिससे त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

ड्राई स्किन के लिए

अगर आपकी त्वचा ड्राई यानी रूखी है, तो आपके लिए ह्यालुरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम सबसे बेस्ट विकल्प है। यह सीरम त्वचा को गहराई से नमी देकर एजिंग मार्क्स को छिपाने का शानदार कार्य करता है।

फेस सीरम लगाने का सही तरीका

– सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से अच्छी तरह साफ कर लें। अब सीरम की दो बूंदें हथेलियों पर लें और अपने गालों से लगाना शुरू करते हुए धीरे-धीरे पूरे चेहरे पर फैला लें।

– यदि सीरम थोड़ा गाढ़ा है, तो इसकी कुछ बूंदें हथेलियों पर लेकर चेहरे पर डैब करते हुए लगाएं।

– चेहरे पर सीरम लगाते समय उंगलियों से हल्के हाथ से थपथपाएं (Pat करें)। इसे बहुत अधिक मात्रा में न लगाएं, ताकि फेस सीरम त्वचा में आसानी से और अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो सके।

– हमेशा ऐसा फेस सीरम चुनें जो विटामिन-सी से भरपूर हो, क्योंकि यह स्किन के लिए बेहद बेहतरीन माना जाता है। इसे लगाने से त्वचा में कसाव आता है। इसके अलावा, ह्यालुरोनिक एसिड युक्त सीरम त्वचा में खिंचाव और लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है, साथ ही चेहरे पर मौजूद छोटे-मोट घाव या निशान भी तेजी से भरने लगते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version