सर्दियों में ढाबा स्टाइल मेथी मटर मलाई बनाने का आसान तरीका

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
सर्दियों में घर पर बनाएं Dhaba Style Methi Matar Malai, नोट करें आसान Recipe

सर्दियों के मौसम में हरी-भरी सब्जियों का मज़ा ही कुछ निराला होता है, और जब बात ताजी मेथी और मटर की हो, तो सर्दियों की दावत अधूरी सी लगती है। ठंड के इन दिनों में इन दोनों की जुगलबंदी से कई लजीज व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिनमें से सबसे खास और लोकप्रिय है ‘मेथी मटर मलाई’।

इसे घर पर बनाना बेहद आसान है, बस जरूरत है तो कुछ खास टिप्स को आजमाने की, जिससे आप बिल्कुल रेस्टोरेंट और ढाबे जैसी लाजवाब मेथी मटर मलाई तैयार कर सकें। आइए जानते हैं इस शाही और स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में।

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सामग्री

1 कप- ताजी मेथी की पत्तियां
1 कप- हरी मटर
1 बड़ा- प्याज
1- टमाटर
10-12- काजू
2- हरी मिर्च
1 चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट,
आधा कप- दूध
3-4 चम्मच- ताजी मलाई
2 चम्मच- तेल,
1 चम्मच- घी और स्वादानुसार नमक
1/2 चम्मच- जीरा
1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर,
1/2 चम्मच- धनिया पाउडर
थोड़ी सी- कसूरी मेथी
एक चुटकी- गरम मसाला

मेथी मटर मलाई बनाने का तरीका

मेथी मटर मलाई का बेहतरीन स्वाद पाने के लिए सबसे जरूरी है मेथी का कड़वापन दूर करना। इसके लिए मेथी की पत्तियों को डंठल सहित अलग कर लें और अच्छे से धो लें। अब बारीक काटकर थोड़ा नमक मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें। फिर मेथी को हल्के हाथों से निचोड़ लें। ऐसा करने से इसका अतिरिक्त पानी और कड़वापन कम करने में मदद मिलेगी। इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मेथी को न निचोड़ें, वरना इसका प्राकृतिक टेस्ट कम हो सकता है।

ढाबे जैसी मलाईदार ग्रेवी तैयार करने की प्रक्रिया

अब ग्रेवी को गाढ़ा और मलाईदार बनाने के लिए काजू को 10 मिनट गर्म पानी में भिगों दें। इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। इसमें भीगे हुए काजू डालें और सभी चीजों को अच्छे से पका लें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालकर बारीक बेस्ट बना लें। इस पेस्ट से सब्जी को ढाबे जैसी गाढ़ी और रिच ग्रेवी बना सकते हैं।

मेथी और मटर पकाने का प्रोसेस

अब कड़ाही में घी और तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और इसे चटकने दें। अब तैयार की गई ग्रेवी का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भून लें। इसके बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं। अब हरी मटर डालें और थोड़ा पानी डालकर ढक दें। मटर को हल्का नरम होने दें और फिर इसमें कटी हुई मेथी डालें। अब दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। 5 मिनट तक इसे पकने दें।

मलाई डालने का समय

मटर और मेथी अच्छे से पकने के बाद गैस धीमी कर दें। अब इसमें ताजी मलाई और एक चुटकी गरम मसाला डालें। इसके बाद इसमें कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसल लें और फिर डालें। अब इसको आप 2 मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें। ध्यान रहे कि मलाई डालने के बाद सब्जी को तेज आंच पर ज्यादा देर तक न पकाएं, ऐसा करने से ग्रेवी का टेक्सचर खराब होता है।

रोटी और पराठे के साथ सर्व करें

तैयार है आपकी स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल मेथी मटर मलाई। इसके ऊपर से थोड़ी मलाई और हरे धनिये से सजाएं। इस सब्जी को गरमा-गरम तंदूरी रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ परोस कर सकते हैं। यदि आपको ग्रेवी थोड़ी पतली खानी है, तो आप इसमें गर्म दूध या पानी मिला सकते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version