कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप: खूबसूरत श्रीलंका घूमने का पूरा ट्रैवल गाइड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
low budget international trip visit beautiful sri lanka here complete travel guide

भारत का नजदीकी देश श्रीलंका अपने समुद्री तटों, हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता की वजह से पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं विदेश यात्रा का सपना देखने वाले हर भारतीय के लिए श्रीलंका एक ऐसा देश है, जहां पर आप कम बजट में आप घूम सकते हैं। श्रीलंका हर पर्यटक के लिए हरियाली से भरे पहाड़, खूबसूरत समुद्र तट, प्राचीन मंदिर और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाने का मौका देता है। यह देश हर पर्यटक के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है।

ऐसे में अगर आप भी बजट में एक खूबसूरत, इंटरनेशनल और शांत डेस्टिनेशनल ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो श्रीलंका एक परफेक्ट ऑप्शन है। आप सिर्फ चार दिन में पहाड़, बीच, संस्कृति और भोजन आदि सब कुछ एक्सपीरियंस कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको श्रीलंका ट्रिप का पूरा खर्च, घूमने की जगहें और बेस्ट टिप्स देने जा रहे हैं।

श्रीलंका ट्रिप

अपनी यात्रा की शुरूआत कोलंबो से करना चाहिए। यहां पर आप गंगारामाया मंदिर के दर्शन जरूर करें। वहीं खूबसूरत समुद्री किनारे पर कुछ सुकून के पल बिताएं और मार्केट में खरीददारी करें। रात में कोलंबो में स्टे करें।

वहीं दूसरे दिन सुबह कोलंबो से विश्व प्रसिद्ध कांडी की यात्रा करें। आप ट्रेन से यह यात्रा करें। यहां पहुंचकर आप टूथ टेंपल और कैंडी लेक घूम सकते हैं।

फिर यात्रा के तीसरे दिन नुवारा एलिया जाएं और यह जगह चाय के बागानों के लिए फेमस है। यहां पर आप रम्बोडा वॉटरफॉल और ग्रेगोरी लेक घूमने जा सकते हैं। ट्रिप के तीसरे दिन नुवारा एलिया से वापस कांड़ी या कोलंबो पहुंचकर रात में स्टे करें।

वहीं यात्रा के चौथे दिन नेगोंबो या बेंटोटा बीच घूमने जाएं। यहां पर समुद्र किनारे आराम करें और पार्टनर संग कुछ रोमांटिक और सुकून भरे पल बिताएं। वहीं स्थानीय सी फूड का लुत्फ उठाएं। फिर शाम को एयरपोर्ट के लिए रवानगी कर सकते हैं।

फेमस पर्यटन स्थल

मिनटेल

बता दें कि श्रीलंका के फेमस पर्यटन स्थलों में एक मिनटेल है। जिसको पर्वतमाला के रूप में भी जाना जाता है। मिनटेल बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखता है।

रावण फॉल्स

एला वन्यजीव अभ्यारण्य में रावण फॉल्स एक बेहद खूबसूरत जलप्रपात है। इस वॉटरफॉल का नाम रावण के नाम पर है। यह भी श्रीलंका के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है।

एडम पीक

अगर आप चाहें तो ट्रिप के दौरान एडम पीक को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। इसके शिखर पर एक बौद्ध मठ बना है और यहां एक पत्थर पर पद चिन्ह बना है, जोकि अलग-अलग धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।

सिगरिया रॉक किला

यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल यह जगह स्थानीय लोगों के बीच दुनिया के आठवें अजूबे के रूप में प्रसिद्ध है। सिगरिया रॉक किला की खूबसूरती देखकर हर कोई दीवाना हो जाता है।

खर्च

भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई से कोलंबो तक सीधे फ्लाइट मिल जाएगी। भारत से श्रीलंका की राउट ट्रिप फ्लाइट का किराया करीब 12,000 से 18,000 रुपए प्रति व्यक्ति हो सकती है। वहीं अगर आप चाहते हैं कि सस्ती फ्लाइट टिकट मिलें, तो आपको पहले से बुकिंग करवा लें।

श्रीलंका में तीन सितारा होटल में एक रात का किराया करीब 2,000-3,000 रुपए हो सकता है। अगर आप यहां पर तीन रातें रुकते हैं, तो करीब 6-9 हजार रुपए प्रति व्यक्ति हो सकता है।

श्रीलंका के स्थानीय रेस्तरां में खाने-पीने पर प्रति व्यक्ति 500-1000 रुपए खर्च आ सकता है। वहीं 4 दिन की ट्रिप पर करीब 4-5 हजार रुपए खाने-पीने पर खर्च हो सकता है।

श्रीलंका के लोकल ट्रांसपोर्ट पर तीन से चार हजार रुपए खर्च आ सकता है। इसमें लोकल ट्रेन, टुक-टुक और टैक्सी आदि शामिल है। वहीं कुछ जगहों पर एक्टिविटीज और एंट्री टिकट्स के लिए खर्च करना पड़ सकता है। इन सबका मिलाकर करीब 5-7 हजार रुपए खर्च आ सकता है।

अगर आप श्रीलंका चार दिन की यात्रा पर जा रहे हैं, 25,000 से 40,000 रुपए प्रति व्यक्ति कुल अनुमानित खर्च हो सकता है।

ट्रिप से जुड़ी जरूरी बातें

अगर आप भी श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको वीजा की जरूरत होगी। भारतीय नागरिकों के लिए ई-वीजा ऑनलाइन मिल जाएगा। इसके लिए करीब 1500-2000 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

श्रीलंका में आप भारतीय रुपया नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। वहां पर आप भारतीय रुपए को आसानी से एक्सचेंज कर सकते हैं।

अगर आप बजट में श्रीलंका की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपका स्थानीय जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए लोकट ट्रेन लेना चाहिए। यह सस्ता ऑप्शन और रोमांचक हो सकता है।

अगर आप गर्मियों में श्रीलंका की यात्रा कर रहे हैं, तो अपने साथ हल्के कपड़े और सनस्क्रीन ले जाना न भूलें।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version