AMN. मध्य प्रदेश अपने पर्यटन स्थलों के कारण भी विश्व में प्रसिद्ध है। आज हम आपको एमपी के जबलपुर में मौजूद भेड़ाघाट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे आपने कई फिल्मों में देखा होगा।
ऊंची-ऊंची संगमरमर की चट्टानों से घिरा यह घाट फिल्म शूटिंग और नौकायन के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस पर्यटक स्थल की सबसे बड़ी खासियत यहां की 100 फीट ऊंची चट्टानें हैं। नर्मदा नदी के तेज प्रवाह ने इन चट्टानों को 5 किमी लंबी खूबसूरत घाटी में बदल दिया है। आप यह देखकर हैरान रह जाएंगे कि जैसे-जैसे नदी का पानी बहता है, ये चट्टानें अपना आकार बदलती नजर आती हैं।
यहां का प्रसिद्ध झरना ‘धुआंधार झरना’ के नाम से मशहूर है। आपको इसे एक बार जरूर देखना चाहिए। आज ही अपने परिवार के साथ यहां घूमने का प्लान बनाएं. यहां का दौरा आपके लिए यादगार साबित होगा।
पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
