स्मार्टफोन समेत इन उपकरणों को इंडक्शन के पास न रखें, नहीं तो हो जाएंगे खराब

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
स्मार्टफोन समेत इन उपकरणों को इंडक्शन के पास न रखें, नहीं तो हो जाएंगे खराब

AMN. इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण भारत में लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इसी वजह से सुरक्षित खाना पकाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसकी खास बात यह है कि यह स्टोव साधारण गैस की तरह आग पर नहीं, बल्कि इलेक्ट्रोमैग्नेटिक इंडक्शन के सिद्धांत पर काम करता है।

इसमें एक तांबे का तार उच्च-आवृत्ति चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करता है। इस चुंबकीय क्षेत्र के कारण बर्तन गर्म हो जाता है। हालांकि इसके पास कुछ चीजें रखना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ये चीजें हैं स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य स्मार्ट डिवाइस, जो खराब हो सकते हैं।

इंडक्शन से निकलने वाली तरंगें इसमें मौजूद सूक्ष्म चुंबकीय सेंसर और संवेदनशील सर्किट को प्रभावित कर सकती हैं। इससे उनके खराब होने का खतरा रहता है. इससे इन उपकरणों के काम करने के तरीके में बाधा आ सकती है। इस कारण से आपको इन उपकरणों को इंडक्शन से दूर रखना चाहिए।

पीसी:नवभारतटाइम्स.इंडियाटाइम्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version