AMN. व्हाट्सएप में कुछ न कुछ बदलाव आते रहते हैं। समय-समय पर नए फीचर्स आते रहते हैं। फिलहाल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मैसेजिंग अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार नए प्रयोग कर रहा है। अब मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने यूजर्स के लिए एक और फीचर नए अंदाज में पेश किया है।
व्हाट्सएप ने मैसेज एडिटिंग में नया बदलाव किया है, जिसके बाद मैसेज एडिट करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसा है ये नया फीचर और कैसे काम करेगा.
व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए नए तरीके से मैसेज एडिटिंग की शुरुआत की है, जिससे अब मैसेज एडिट करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा। कंपनी ने नया व्हाट्सएप एंड्रॉइड बीटा वर्जन पेश किया है जिसमें मैसेज एडिट करने का स्टाइल बदल गया है। आपको बता दें कि अगर व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज में कोई गलती है तो आप मैसेज भेजने के 15 मिनट के अंदर उसे एडिट (सही) कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज डिलीट करने या पूरा मैसेज दोबारा टाइप करने की जरूरत नहीं है.
pc-accountex.co.uk
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
