AMN. आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में से एक बन गया है। लोग समय-समय पर अपने आधार कार्ड को अपडेट कराते रहते हैं। अब UIDAI की ओर से आधार अपडेशन के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं. अब इसके तहत और भी दस्तावेजों को मान्यता दी गई है.
अब यूआईडीएआई की ओर से अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए दस्तावेजों की अलग-अलग सूची जारी की गई है। आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आधार के काम में नाम अपडेशन के लिए आप किन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पासपोर्ट सबसे मजबूत दस्तावेज माना जाता है, क्योंकि इसमें फोटो, पता, जन्मतिथि और पूरा नाम होता है।
जबकि पैन कार्ड और वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड और शादी के बाद नाम बदलने की स्थिति में विवाह प्रमाण पत्र को मान्य किया गया है। इनके जरिए आप आधार में अपना नाम अपडेट कर सकते हैं।
पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
