जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 13 मई 2008 को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में मारे गए सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम ने कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला मानवता, शांति और सामाजिक सद्भाव पर सीधा हमला था।
इस दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता और दृढ़ संकल्प ही उन वीर आत्माओं को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2008 में आज ही के दिन जयपुर में हुए बम विस्फोटों में जान गंवाने वाले सभी निर्दोष नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है, जो निर्दोष लोगों की जान छीनकर समाज में भय और अस्थिरता फैलाने का कायरतापूर्ण प्रयास करता है।
ये जघन्य विस्फोट जयपुर के लोगों के आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे को नहीं तोड़ सके। विपरीत परिस्थितियों में भी शहर ने संयम, साहस और सामाजिक सद्भाव का परिचय दिया। आज हमें ऐसी अमानवीय और कायरतापूर्ण हिंसा के खिलाफ एकजुट होने और शांति, सद्भाव और भाईचारे के मूल्यों को और मजबूत करने का संकल्प लेना होगा।
PC:theindiadaily
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
