AMN. आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। इसे समय-समय पर लोग अपडेट करते रहते हैं। हालांकि, जानकारी अपडेट करने के लिए लोगों को शुल्क भी देना होगा।
आज हम आपको इस बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल या जन्मतिथि (डीओबी) जैसी जानकारी सही कराने के लिए आपको कितनी फीस चुकानी होगी। आपको बता दें कि आधार कार्ड में इन जानकारियों को सही कराने के लिए आपको 75 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क आधार सेवा केंद्र पर लागू होता है।
यह शुल्क आपको हर बार अपडेट करने पर देना होगा। इसलिए बार-बार छोटे-मोटे बदलाव करने की बजाय आपको सभी जरूरी अपडेट एक साथ ही करा लेने चाहिए। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए कई मायनों में उपयोगी है। यह सभी सरकारी योजनाओं में उपयोगी है। बैंक खाता खोलने के लिए भी यह जरूरी है.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
