विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा की पावन आरती और जयंती का महत्व
नई दिल्ली: आज, 17 सितंबर 2025 को, सृष्टि के महान शिल्पी, वास्तुकार और दिव्य इंजीनियर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जा रही है। यह पावन दिन विशेष रूप से कारखानों, औद्योगिक क्षेत्रों, दुकानों और कार्यालयों में मशीनों व औजारों की पूजा के लिए समर्पित है, क्योंकि भगवान विश्वकर्मा को समस्त देवताओं के भवन, रथ, अस्त्र-शस्त्र और उपकरणों का निर्माता माना जाता है।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा तब तक पूर्ण नहीं मानी जाती, जब तक कि उनकी आरती न की जाए। पूजा का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए, आरती का गायन अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहाँ प्रस्तुत है भगवान विश्वकर्मा की विशेष आरती:
भगवान विश्वकर्मा की आरती (Vishwakarma Aarti)
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- सकल सृष्टि के कर्ता, रक्षक स्तुति धर्मा।। 1।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- आदि सृष्टि में विधि को, श्रुति उपदेश दिया।
- जीव मात्र का जग में, ज्ञान विकास किया।। 2।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- ऋषि अंगिरा ने तप से, शांति नहीं पाई।
- ध्यान किया जब प्रभु का, सकल सिद्ध आई।। 3।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- रोग ग्रस्त राजा ने जब आश्रय लीना।
- संकट मोचन बन कर दूर दुःख कीना।। 4।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- जब रथकार दम्पति, तुम्हारी टेर करी।
- सुनकर दीन प्रार्थना, विपत्ति हरी सगारी।। 5।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
विश्वकर्मा जयंती पर करें ये आरती (Vishwakarma Puja 2025)
- एकानन चतुरानन, पंचानन राजे।
- द्विभुज, चतुर्भुज, दसभुज, सकल रूप साजे।। 6।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- ध्यान धरे जब पद का, सकल सिद्धि आवे।
- मन दुविधा मिट जाये, अटल शांति पावे।। 7।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
- श्री विश्वकर्मा जी की आरती जो कोई जन गावे।
- कहत गजानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे।। 8।।
- ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा।
Vishwakarma Puja 2025 से जुड़ी खास बातें:
- यह दिन विशेष रूप से तकनीकी और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
- मशीनों व उपकरणों की पूजा से कार्यक्षेत्र में प्रगति, समृद्धि और सुरक्षित कार्य करने की शक्ति प्राप्त होती है।
- पूरे भारत में यह दिन “इंजीनियरों और श्रमिकों का त्योहार” के रूप में भी जाना जाता है।
अस्वीकरण: इस आलेख का उद्देश्य किसी भी प्रकार का अंधविश्वास फैलाना नहीं है। यह जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले, कृपया किसी जानकार ज्योतिषी या पंडित से सलाह अवश्य लें।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


