दिल्ली कूच की जिद पर अडिग किसान: 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर होगा डटारा
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के कन्वीनर जगजीत सिंह डल्लेवाल ने साफ कर दिया है कि किसान 29 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर पर अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों का मकसद हाईवे जाम करना नहीं है, बल्कि वे एक तरफ बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से वार्ता का न्योता भेजा गया, लेकिन किसानों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
भिंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 8 की मौत, 22 घायल
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास देर रात एक लोडिंग वाहन और ट्रक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 22 अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गोहद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


