AMN. जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब एनसीसी का माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट ग्राउंड हैंडलिंग वाहन से टकरा गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विमान हैंगर से हवाई पट्टी की ओर जा रहा था. हादसे में माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में सवार पायलट और एक प्रशिक्षु एनसीसी कैडेट बाल-बाल बच गए।
हादसे के वक्त दोनों माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट में मौजूद थे, दोनों पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं. इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है. यह हादसा सोमवार सुबह करीब 10 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. इस हादसे की वजह लापरवाही हो सकती है. घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
एयरपोर्ट पर संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके में विमान और जमीनी वाहन के बीच टक्कर सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर है. इसकी जांच की जा रही है कि विमान की आवाजाही के दौरान ग्राउंड हैंडलिंग वाहन वहां कैसे पहुंचा।
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)दुर्घटना(टी)जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा(टी)विमान टकराया(टी)ग्राउंड हैंडलिंग वाहन
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


