खरगे मीडिया से बातचीत के दौरान देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “दीपावली की शुभकामनाएं सभी को देता हूं. यह हमारे हिंदुस्तान का बहुत बड़ा त्योहार है, जिसे सभी लोग मनाते हैं. इसका एक ही कारण है कि खुशियों की एक ईद है. बहुत दिनों तक चलने वाली ईद यही है. लोगों को सुख-शांति से रहने और अपने लोगों से मिलने के लिए यह एक अच्छा त्योहार है.”
उन्होंने आगे कहा कि देश में शांति बनाए रखना जरूरी है. जो लोग एक-दूसरे से लड़ रहे हैं या जिनके बीच गलतफहमियां हैं, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए. देश को बचाने और एकजुट रखने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए.
राहुल गांधी का मुकाबला मोदी नहीं कर सकते : खरगे
इस दौरान खरगे से राहुल गांधी को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी खुद राहुल गांधी का सामना नहीं कर सकते.
खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को बहस की चुनौती दी है, लेकिन मोदी खुद सामने नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी जी का मुकाबला खुद मोदी नहीं कर रहे हैं. उन्होंने डिबेट के लिए मोदी जी को चुनौती दी है. मोदी जी खुद नहीं आ रहे हैं. अब दूसरों के मुंह से अगर आप बोलने लगते हैं, तो यह उनकी इच्छा है. हम कुछ नहीं बोलते.”
खरगे के बयान पर यूजर्स ने किए कमेंट
दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले खरगे के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “सर जी, आपको दिवाली ईद लगती है, पाकिस्तान से हैं क्या?”
वहीं, रोहित नाम के एक यूजर ने टिप्पणी की, “जब मुंह खोलते हैं, कांग्रेस को ले डूबते हैं. दिवाली खुशियों की ईद है वाह.”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


