AMN. इस साल 3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस कारण 3 मार्च को होली के त्योहार पर रंगोत्सव नहीं मनाया जाएगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। यह प्रशांत द्वीप समूह और उत्तर और दक्षिण अमेरिका में भी दिखाई देगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण भारत में 3 मार्च को दोपहर 03.20 बजे से शाम 06.47 बजे तक रहेगा। यह भारत में भी दिखाई देगा. इसका सूतक ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा.
ज्योतिषियों के मुताबिक 3 मार्च 2026 को ग्रहण का चंद्रोदय शाम करीब 5:59 बजे होगा, लेकिन ग्रहण का सूतक 9 घंटे पहले यानी सुबह 6:20 बजे से शुरू हो जाएगा. चंद्रोदय से पहले ग्रहण शुरू होने के कारण, भारत में ग्रहण का केवल ‘मोक्ष’ (अंत काल) ही दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से गायब नहीं होगा। पृथ्वी की छाया के कारण यह थोड़ा धुंधला दिखाई देगा।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


