AMN. रंगों का त्योहार होली अगले महीने की शुरुआत में मनाया जाएगा। आज से होलाष्टक शुरू हो गया है. होली से पहले के आठ दिनों की अवधि को होलाष्टक कहा जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली से पहले के ये आठ दिन आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या कोई नया काम शुरू करने जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि इस दौरान श्रद्धा और नियम से पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।
आपको बता दें कि ओलाष्टक के दौरान दान करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र, गुड़, गेहूं या आर्थिक सहायता देने से पुण्य मिलता है। साथ ही जीवन में बाधाएं कम होती हैं और भगवान की कृपा बनी रहती है। आपको आज से ही दान-पुण्य के कार्य शुरू कर देने चाहिए।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


