
Vastu Tips New Year 2026: नया साल हर किसी के लिए बेहद खास महत्व रखता है. कई लोग इसे नई शुरुआत का प्रतीक मानते हैं. कहा जाता है कि साल के पहले दिन किए गए कार्यों का प्रभाव पूरे साल जीवन पर पड़ता है. ऐसे में यदि आप साल के पहले दिन वास्तु से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो इसका शुभ असर पूरे घर पर सालभर बना रहता है. आइए जानते हैं नए साल के पहले दिन किन-किन उपायों को करना शुभ माना जाता है.
घर में पौधे लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, साल के पहले दिन घर में पौधे लगाना बेहद शुभ होता है. पौधे सकारात्मकता को आकर्षित करते हैं और वातावरण को शुद्ध करते हैं. इस दिन केला, तुलसी, गेंदा और गुड़हल (ओरहुल) के पौधे लगाना शुभ माना जाता है.
टूटे और खराब सामान
यदि आपके घर में कोई टूटी हुई या खराब वस्तु है, तो नए साल से पहले उसे घर से बाहर कर दें. टूटे हुए सामान नकारात्मकता को आकर्षित करते हैं. माना जाता है कि नए साल की शुरुआत हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ होनी चाहिए, ताकि पूरे साल इसका शुभ प्रभाव घर पर बना रहे.
अवेयर मीडिया नेटवर्क
नए साल पर घर के लिए खरीदें ये सामान
नए साल पर घर के लिए कछुआ, बांस का पौधा और मनी प्लांट खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
घर की सफाई
नए साल के पहले दिन घर को गंदा नहीं रखना चाहिए. गंदगी घर में दरिद्रता को आकर्षित करती है, जिससे आर्थिक तंगी आने की संभावना रहती है.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


