गुरुवार पूजा: आप भी गुरुवार के दिन इस विधि से करें केले के पेड़ की पूजा, बढ़ जाएंगे विवाह के योग

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
गुरुवार पूजा: आप भी गुरुवार के दिन इस विधि से करें केले के पेड़ की पूजा, बढ़ जाएंगे विवाह के योग
गुरुवार पूजा: आप भी गुरुवार के दिन इस विधि से करें केले के पेड़ की पूजा, बढ़ जाएंगे विवाह के योग

AMN. सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है। साथ ही कुंडली में बृहस्पति को मजबूत करने के लिए भी विशेष उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा और गुरुवार का व्रत करने से जीवन में खुशियां आती हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति से जुड़े कुछ विशेष उपाय करने से कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है।

केले के पेड़ की पूजा करें

गुरुवार के दिन केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों में कहा गया है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए केले के पेड़ की पूजा का महत्व बहुत अधिक है। गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। घर में आर्थिक समृद्धि आती है और विवाह के योग बनते हैं।

केले के पेड़ की पूजा विधि

गुरुवार के दिन सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें, केले के पेड़ को जल चढ़ाएं और उसके चारों ओर हल्दी से स्वस्तिक बनाएं, भगवान को पीले फूल, चने की दाल, गुड़ और केला चढ़ाएं, गाय के घी का दीपक जलाएं और बृहस्पति के मंत्र ऊं बृं बृहस्पतये नम: का जाप करें। वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें और सुख, शांति, धन, शिक्षा और विवाह के लिए प्रार्थना करें।

पीसी-टीवी9


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *