परशुराम जयंती 2026: 19 या 20 अप्रैल? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और अक्षय तृतीया पर पूजन की संपूर्ण विधि।

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
6 Min Read
Parshuram Jayanti 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है परशुराम जयंती? क्या है डेट? कैसे करें पूजा? | Parshuram Jayanti 2026 Kab hai? Know Date, Puja Vidhi, Akshaya Tritiya significance in Hindi

धर्म एवं आध्यात्म

लेखक: अंकुर शर्मा


अपडेटेड: शुक्रवार, 10 अप्रैल, 2026, 13:45 [IST]

Parshuram Jayanti 2026: न्याय के देवता और शौर्य के प्रतीक, भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस पावन दिन पर आराधना करने से न केवल पापों का अंत होता है, बल्कि भक्तों को साहस और धर्म-परायणता का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। हालांकि, साल 2026 में परशुराम जयंती की सही तारीख को लेकर भक्तों के बीच कुछ दुविधा की स्थिति बनी हुई है।

सोशल मीडिया और पंचांगों के बीच इस बात की चर्चा है कि क्या यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाए या 20 अप्रैल को। यदि आप भी इस उलझन में हैं, तो चलिए हम आपकी इस शंका का समाधान कर देते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान परशुराम का प्राकट्य वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था। काशी के विद्वान पंडित दयानंद शास्त्री ने वनइंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वैशाख मास की तृतीया तिथि का शुभारंभ 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे से होगा और इसका समापन 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे होगा। उदयातिथि के साथ-साथ महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि भगवान परशुराम का जन्म ‘प्रदोष काल’ में हुआ था। इसी धार्मिक गणना के आधार पर 19 अप्रैल को ही परशुराम जयंती मनाना शास्त्रसम्मत होगा।

Parshuram Jayanti 2026: कैसे करें प्रभु की आराधना?

इस शुभ दिन पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अपने घर के पूजा स्थल पर भगवान परशुराम की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें। पवित्र गंगाजल से स्थान को शुद्ध करें और घी का दीपक जलाएं। भगवान को चंदन, अक्षत, पुष्प और तुलसी दल अर्पित करना न भूलें। इसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाएं। ‘ॐ जमदग्नये विद्महे महावीराय धीमहि तन्नो परशुरामः प्रचोदयात्’ मंत्र का जाप करते हुए आत्मचिंतन करें। दिनभर का व्रत रखते हुए सात्विक आहार का पालन करें।

Parshuram Jayanti 2026: क्या करने से बचें?

इस पावन तिथि पर क्रोध, अहंकार और वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें। किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन (मांसाहार) या मदिरा का सेवन वर्जित है। बड़ों का आदर करें और किसी की निंदा न करें। यह दिन योग साधना और आत्ममंथन के लिए श्रेष्ठ है। इस दिन ब्राह्मणों को दान देना और निर्धनों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यदि संभव हो, तो भगवान विष्णु या परशुराम जी के मंदिर जाकर दर्शन अवश्य करें। विशेष बात यह है कि इसी दिन अक्षय तृतीया भी है, जो अबूझ मुहूर्त का दिन होता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना और शुभ कार्य शुरू करना सौभाग्य लाता है।

DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर परामर्श करें।

  • ‘एक रात के लिए मेरा रेट तय किया’, 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा

  • Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस

  • 19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम

  • Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब

  • ‘Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया’, शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू

  • North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी

  • ‘Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो’, कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription?

  • Kerala Assembly Elections 2026: ‘BJP वोट खरीद रही’ , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ?

  • ‘मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध’, फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता

  • LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?

  • Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई ‘धुरंधर’ के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल

  • Ruchi Vira कौन हैं, RSS को ‘देश के लिए नासूर’ बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है ‘पावर कनेक्शन’?

  • पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!

  • Iran US Ceasefire: ‘तुरंत देश छोड़ें भारतीय’, सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी

  • Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के ‘नापाक’ प्लान का हुआ पर्दाफाश

English summary

Parshuram Jayanti 2026 Kab hai? Know Date, Puja Vidhi, Akshaya Tritiya significance in Hindi.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version