शुक्र प्रदोष व्रत: भगवान शिव की पूजा की सरल विधि और महत्व

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
शुक्र प्रदोष व्रत: भगवान शिव की पूजा की सरल विधि और महत्व
shukra pradosh vrat puja vidhi and rituals to worship lord shiva

शिव की भक्ति और कृपा पाने का पावन अवसर! आज यानी 06 नवंबर को रखा जा रहा है शुक्र प्रदोष व्रत, जानिए पूजा विधि और इसका खास महत्व

इस बार आज यानी की 06 नवंबर को शुक्र प्रदोष व्रत किया जा रहा है। शुक्रवार को पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि पर किए जाने व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शिव पार्वती की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन कई लोग व्रत करते हैं और शाम को प्रदोष काल में शिव परिवार की पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शुक्र प्रदोष व्रत कैसे शुरू करें, इसकी पूजन विधि और महत्व आदि के बारे में…

ऐसे करें शुक्र प्रदोष व्रत की शुरुआत

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर घर के मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद भगवान शिव और मां पार्वती के सामने दीपक जलाएं। अब हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें और शिव का ध्यान करते हुए पूरा दिन व्रत करें। फिर शाम को विधिविधान से शिव परिवार की पूजा-अर्चना करें और अपनी श्रद्धानुसार फलाहार या निराहार व्रत रखें।

इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर Dhanteras Puja Muhurat और विधि, प्रदोष काल में होगी लक्ष्मी-कुबेर पूजा

इन बातों का रखें ध्यान

व्रत में मन को शांत रखने और अच्छे विचारों को अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। इस दिन भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करें औऱ शिव चालीसा का पाठ करें। वहीं सुविधानुसार दूध, फल या अन्य सात्विक आहार ले सकते हैं।

प्रदोष काल में करें शिव पूजन

शुक्र प्रदोष व्रत की मुख्य पूजा शाम को प्रदोष काल में की जाती है। इस दौरान पूजा स्थल पर भगवान शिव और मां पार्वती की प्रतिमा को स्थापित करें। सबसे पहले दीपक जलाएं और भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, सफेद फूल, फल और अक्षत आदि अर्पित करें। फिर देवी पार्वती की पूजा करें और शिव मंत्र ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद शुक्र प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें।

जानिए कौन सी आरती करें

पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती ‘ऊँ जय शिव ओंकारा’ करें। फिर देवी पार्वती और शिव परिवार का मन में स्मरण करते हुए घर-परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना करें। इसके बाद श्रद्धानुसार जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं और उपयोगी वस्तुओं का दान करें।

ऐसे करें शुक्र प्रदोष व्रत का पारण

शाम की पूजा और आरती करने के बाद भक्तों को अपनी पारिवारिक परंपरा के हिसाब से व्रत का पारण करना चाहिए। सात्विक और फलाहार भोजन करके व्रत का पारण किया जा सकता है। इस तरह से सरल विधि से शुक्र प्रदोष व्रत पूरा किया जा सकता है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *