पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
पाकिस्तान पहली गेंद से ही बैकफुट पर दिखी। गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद वाइड फेंकी थी। लेकिन, पहली वैध गेंद पर सईम अयूब जसप्रीत बुमराह को कैच दे बैठे। दूसरी विकेट जसप्रीत बुमराह ने ली। इसके बाद भारतीय स्पिनर्स कहर बनकर टूटे और पाकिस्तानी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।
कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल की तिकड़ी के सामने पाकिस्तान 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बना सकी। अगर नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शाहीन अफरीदी ने 16 गेंद पर 4 छक्के लगाते हुए नाबाद 33 रनों की पारी नहीं खेली होती तो, पाकिस्तान 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाती। साहिबजादा फरहान ने 44 गेंद पर 40 रन बनाए।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
