एयरटेल का तूफानी प्लान, हर दिन 4GB डेटा पाएं, साथ में फ्री ऐप्पल म्यूजिक और 30GB स्टोरेज का तोहफा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
एयरटेल रिचार्ज प्लान

Airtel 4GB Daily DATA Plan: अब हर दिन 4GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और भी बहुत कुछ

क्या आपको भी ऑनलाइन मूवी देखने से लेकर रील्स स्क्रॉल करने तक के लिए हर दिन अनलिमिटेड डेटा चाहिए? अगर हां, तो खुश हो जाइए. क्योंकि, अब आपको हर दिन सिर्फ 2 या 3GB नहीं बल्कि डेली 4GB डेटा मिलेगा. जिससे आप हर दिन जितना चाहे उतना डेटा रगड़ कर इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर आप 5G यूजर हैं, तो फिर क्या बात. आपको फिर सिर्फ 4GB नहीं बल्कि हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा मिलेगा. यकीन नहीं हुआ न? पर ये सच है.

दरअसल, देश की टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी में से एक एयरटेल अब अपने प्रीपेड यूजर्स को हर दिन 4GB डेटा का भी फायदा देगा. वो भी 28 दिनों तक. सबसे खास बात तो यह है की ये सिर्फ डेटा प्लान नहीं बल्कि एक ऑलराउंडर प्लान है. जिसमें यूजर्स कॉलिंग से लेकर मैसेजिंग और डेटा के साथ-साथ और भी बेनेफिट्स का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में जिन यूजर्स को ज्यादा डेटा चाहिए वे एयरटेल के इस प्लान को ले सकते हैं. तो फिर चलिए जानते हैं इस प्लान के बारे में.

एयरटेल का 4GB डेली डेटा प्लान | Airtel 4GB Daily DATA Plan

अगर आप सोच रहे हैं की एयरटेल ने एक नया प्लान निकाला है, तो आपको बता दें ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल, एयरटेल ने अपने एक पुराने प्लान में ही फेरबदल की है. कंपनी ने अपने 449 रुपये वाले रिचार्ज प्लान, जिसमें पहले डेली 3GB डेटा की सुविधा मिलती थी उसे बदल दिया है. अब 449 रुपये वाले प्लान में एयरटेल यूजर्स को 3GB की जगह हर दिन 4GB डेटा का फायदा मिलेगा. वहीं, डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम होकर 64 Kbps तक हो जाएगी. इसके अलावा 5G यूजर्स हर दिन अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. जिसमें यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स और डेली 100 फ्री SMS का फायदा मिलेगा.

अवेयर मीडिया नेटवर्क

मिलेंगे ये बेनेफिट्स | Airtel Rs 449 Plan Benefits

एयरटेल के 449 रुपये के प्लान में सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग ही नहीं बल्कि और भी बहुत कुछ मिलेगा. इस प्लान में आपको Google One क्लाउड स्टोरेज में 30GB तक फ्री एक्सेस, 28 दिनों के लिए JioHotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Airtel XStream Play Premium (22+ OTTs) का फ्री सब्सक्रिप्शन, 6 महीनों तक Apple Music, 12 महीने यानी पूरे एक साल के लिए Perplexity Pro AI सब्सक्रिप्शन और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनेफिट्स मिलेंगे.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version