BAN vs PAK: बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
BAN vs PAK: बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
BAN vs PAK: बांग्लादेश से करारी हार के बाद पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. मीरपुर में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ मेजबान टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन पाकिस्तानी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 163 रनों पर ही ढेर हो गई.

आखिरी सेशन में पाकिस्तान को जीत के लिए 152 रनों की जरूरत थी और उसके सात विकेट बाकी थे, लेकिन आखिरी सेशन में मैच पूरी तरह से पलट गया. तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी तेजी और सटीक गेंदबाजी से 5 विकेट लेकर मैच का रुख बांग्लादेश की तरफ पूरी तरह से बदल दिया. इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. पाकिस्तान अब जिम्बाब्वे के बाद बांग्लादेश से लगातार तीन टेस्ट मैच हारने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। बांग्लादेश ने 2024 से पहले कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज नहीं की थी. अब उसने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीन जीत दर्ज की है. बांग्लादेश की घरेलू धरती पर पाकिस्तान के खिलाफ यह पहली टेस्ट जीत है।

बांग्लादेश की जीत का खाता खुला

मैच में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शंटो के 87 रन और मोमिनुल हक के 56 रन की मदद से नौ विकेट खोकर 240 रन बनाए. उन्होंने इसी स्कोर पर पारी घोषित कर दी. बांग्लादेश ने पहली पारी में 413 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान की टीम 386 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में अपनी जीत का खाता खोल लिया है. पाकिस्तान इस अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गया है.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान(टी)बांग्लादेश ने पाकिस्तान टेस्ट को हराया(टी)बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत(टी)पाकिस्तान बांग्लादेश से लगातार तीन टेस्ट हारा


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *