स्पोर्ट्स डेस्क. राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पैरा-एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिलीप महादु गावित ने पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में गेम्स रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है, जबकि उनके साथी मोहम्मद बासिल मोरसिंगनाकाथी ने रजत पदक जीता है। दोनों ने भारत के लिए यादगार ‘वन-टू’ (पहला और दूसरा स्थान) हासिल किया। इससे भारत की कुल पदक संख्या 15 हो गई। इसमें 3 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलीप महादु गावित ने 10.71 सेकेंड का शानदार समय निकालकर पिछले गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। बेसिल ने अपने सीज़न के सर्वश्रेष्ठ 10.83 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। इससे प्रतियोगिता की सबसे तेज़ दौड़ में से एक में भारत को एक स्वर्ण और एक रजत मिला। गावित के अलावा वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और महिलाओं की शॉट पुट F57 इवेंट शर्मिला ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की ओर से गोल्ड मेडल जीते हैं।
इसी वजह से डॉक्टरों ने गावित का हाथ काट दिया था
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में नासिक के पास तोरण डोंगरी गांव में पैदा हुए गावित को 5 साल की उम्र में एक पेड़ से गिरने पर उनके दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी थी। समय पर इलाज न मिलने के कारण चोट गैंग्रीन में बदल गई, जिससे डॉक्टरों को कोहनी के नीचे से उनका हाथ काटना पड़ा। इस कठिनाई के बावजूद, उन्होंने दौड़ने के अपने जुनून को जारी रखा और पैरा-एथलेटिक्स में अपना करियर बनाया। अब उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया.
पीसी:जागरण.
(टैग्सटूट्रांसलेट)कॉमनवेल्थ गेम्स(टी)गेविट(टी)मोरसिंगनाकाथी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
