स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा खुलासा किया है. एक पॉडकास्ट में टीम इंडिया के मौजूदा कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया कि जब उन्हें टीम इंडिया का कोच बनने का ऑफर मिला था तो वह इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं थे. पूर्व भारतीय बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद संभाला था।
गंभीर ने बताया कि उन्हें यह ऑफर तब मिला जब वह आईपीएल मैच के दौरान मुंबई में थे और जय शाह ने उन्हें फोन कर यह जिम्मेदारी लेने को कहा. उन्होंने बताया कि हम लोग सेंट रेगिस होटल में ठहरे थे. उसी दौरान सुबह-सुबह जय भाई का फोन आया. जय शाह ने ऑफर दिया कि आपको भारतीय टीम का मुख्य कोच बनना होगा. सच कहूं तो मैं उस समय इसके लिए तैयार भी नहीं था।’
टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना उनके लिए बड़ा सम्मान: गंभीर
भारतीय टीम को बतौर खिलाड़ी दो विश्व कप जिताने वाले गौतम गंभीर ने पॉडकास्ट में कहा कि टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना उनके लिए बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है, क्योंकि बहुत कम पूर्व क्रिकेटरों को दोबारा भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर देश के लिए काम करने का मौका मिलता है.
आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था. मैच में संजू सैमसन ने तूफानी पारी खेलकर भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
