टी20 विश्व कप के रण में पहली बार कदम रखने वाली इटली ने भले ही ग्रुप स्टेज में केवल एक जीत दर्ज की हो, लेकिन उनके जुझारूपन ने सबका ध्यान खींचा। टीम किसी भी मुकाबले में एकतरफा हारती नजर नहीं आई। हैरी मैनेंटी की अगुवाई में नेपाल पर 10 विकेट की वो धमाकेदार जीत बेहद यादगार रही। इस दौरान जस्टिन और एंथनी मोस्का की सगी भाइयों वाली जोड़ी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टूर्नामेंट में गहरी छाप छोड़ी।
उधर, अमेरिका की टीम भले ही सुपर 8 में जगह बनाने से चूक गई, लेकिन भारत जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ अपने पहले ही मैच में उन्होंने जो तेवर दिखाए, वह काबिले तारीफ थे। शैडली वैन शल्कविक अपनी गेंदबाजी से सबसे बड़े इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उभरे, जिन्होंने 4 मैचों में 13 विकेट झटके। भारत ही नहीं, अमेरिका ने पाकिस्तान को भी कड़ी टक्कर दी। अगर टूर्नामेंट में उनके बल्लेबाजों ने थोड़ा और दम दिखाया होता, तो टीम निश्चित ही अगले राउंड का टिकट हासिल कर लेती।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
