Hockey Asia Cup 2025: फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार, चीन ने 4-1 से हराकर जीता खिताब

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
इस शीर्षक को एक नया, आकर्षक और आकर्षक रूप में बदलें और केवल एक ही परिणाम दें: Hockey Asia Cup 2025: फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार, चीन ने 4-1 से हराकर जीता खिताब
Hockey Asia Cup 2025: फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार, चीन ने 4-1 से हराकर जीता खिताब

विमेंस हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना चीन से हुआ। जहां फाइनल मुकाबले में चीन ने एकतरफा अंदाज में भारत को 4-1 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत की शुरुआत शानदार रही लेकिन बाद में चीन पूरी तरह से हावी नजर आई। इस जीत के साथ ही चीन ने हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।
भारत ने इस मैच में बेहतरीन शुरुत की। पहले क्वार्टर की शुरुआत के कुछ देर बाद ही चीन के खिलाफ गोल क दिया। भारत के लिए पहला गोल इस मैच में नवनीत ने दागा। हालांकि, इसके बाद पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हो पाया। मैच के दूसरे क्वार्टर की शुरुआत भारत ने बढ़त के साथ की, लेकिन फिर 21वें मिनट में चीन की कप्तान जिजिया ने भारत के खिलाफ गोल करते हुए स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे क्वार्टर यानी हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थी।
मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत तो एक-एक की बराबरी के साथ हुई लेकिन इसके समाप्त होने तक चीन की तरफ से ली होंग ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया। तीसरे क्वार्टर के समाप्त होने के बाद चीन ने मैच में 2-1 की बढ़त बना ली। चौथे क्वार्टर में चीन के लिए जू मीरांग ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल किया और टीम को 3-1 के बढ़त दिला दी। फिर चीन की फेन यूजिया ने चौथा गोल करके स्कोर को 4-1 कर दिया।

Not the result we wanted, but the fight, passion and determination were second to none.
Proud of you, Team India. 🙌💙#HockeyIndia #IndiaKaGame #WomensAsiaCup2025 pic.twitter.com/H2Ll8Qli5P

— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 14, 2025


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *