स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. आयरलैंड दौरे पर शर्मनाक हार झेलने वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी 0-1 से पीछे है। आज भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
आज होने वाले इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. पिछले मैच में 60 रन देने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई मुश्किल में पड़ सकते हैं और उनकी जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को टीम में जगह मिल सकती है. आज का मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा. बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है. प्रसिद्ध कृष्ण के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो अपने डेब्यू मैच में 10 गेंदों पर सिर्फ 14 रन ही बना सके.
संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


