AMN. टी20 के बाद अब भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए विराट कोहली, हिटमैन रोहित शर्मा और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी हुई है. इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टी20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
आपको बता दें कि वनडे सीरीज का पहला मैच मंगलवार 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक यह मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार 19 जुलाई को मक्का-ए-क्रिकेट कहे जाने वाले लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
इंग्लैंड वनडे के लिए भारतीय टीम:
शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
पीसी-भास्कर अंग्रेजी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


