IND vs ENG: भारतीय टीम फिर हारी, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs ENG: भारतीय टीम फिर हारी, श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. हैरी ब्रूक (35 गेंदों पर नाबाद 79 रन) और फिल साल्ट (42 गेंदों पर 59 रन) की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है.

मैच में भारतीय टीम सात विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी. जवाब में इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक उपलब्धि दर्ज हो गई. टीम इंडिया को करीब 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले ऐसा साल 2014 में हुआ था। वहीं, भारतीय टीम करीब 7 साल बाद बैक टू बैक टी20 सीरीज हारी है। आयरलैंड में 2 मैचों की सीरीज हारने के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड में भी हार गई है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को अब तक खेले 6 मैचों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही अय्यर के नाम बतौर कप्तान एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया जिसमें वह लगातार 5 टी20 मैच हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गये.

अय्यर की कप्तानी में लगातार पांच मैचों में हार मिली.

अय्यर पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम को साल 2009 और 2014-15 में लगातार चार टी20 इंटरनेशनल मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version