AMN. सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी है. आज भी कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है. इससे दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ गई है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी प्रति लीटर पेट्रोल के लिए 112.66 रुपये और डीजल के लिए 97.78 रुपये खर्च करने होंगे. आज भी देश के बड़े शहरों में दोनों ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये, डीजल 97.83 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये, डीजल 99.82 रुपये और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर है.
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर सुबह पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट किए जाते हैं। लोग कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे हैं. उनका इंतजार कब खत्म होगा ये तो वक्त ही बताएगा.
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
