AMN. अमेरिका और ईरान के बीच शांतिपूर्ण समझौता टूट गया है. दोनों देशों के बीच एक बार फिर जंग छिड़ गई है. दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच ईरान ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम से अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है.
ईरानी समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को आईआरजीसी की वायु रक्षा इकाई ने ड्रोन का पता लगाया, उसे रोका और फिर नष्ट कर दिया. इस संबंध में ईरान के दावे पर अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
आईआरजीसी की ओर से अमेरिका को चेतावनी दी गई है. उन्होंने कहा कि उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए. यदि अमेरिकी हमले जारी रहे तो जलडमरूमध्य में सामान्य यातायात बहाल नहीं हो पाएगा और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने मंगलवार और बुधवार को 170 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया है।
पीसी:बीबीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
