IND vs NZ: पांचवें टी20 मैच में सभी की निगाहें संजू सैमसन पर होंगी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs NZ: पांचवें टी20 मैच में सभी की निगाहें संजू सैमसन पर होंगी

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में सबकी नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर होंगी. भारत की ओर से टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए संजू सैमसन का इस सीरीज में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन रहा है.

आज यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा, जो संजू सैमसन का होम ग्राउंड भी है. विश्व कप की अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की करने के लिए भारतीय टीम की यह आखिरी परीक्षा भी होगी। इसके बाद भारत को वर्ल्ड कप में ही मैच खेलने होंगे. सैमसन पर अपने लोगों के बीच रन बनाने का दबाव होगा. आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए आखिरी वक्त पर सैमसन को शुबमन गिल की जगह भारतीय टीम में जगह दी गई थी.

भारतीय संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन या श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हर्षित राणा या अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती या कुलदीप यादव।

पीसी:.espncricinfo


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version