IND vs NZ: ब्रेसवेल की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत में रचा इतिहास, किया बड़ा कारनामा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs NZ: ब्रेसवेल की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारत में रचा इतिहास, किया बड़ा कारनामा

स्पोर्ट्स डेस्क. डेरिल मिशेल (नाबाद 134) की शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज में जोरदार पलटवार किया और दूसरे मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया.

इस जीत के साथ कीवी टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. इस जीत के साथ ही माइकल ब्रेसवेल की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने भारतीय धरती पर एक नया इतिहास रच दिया है. कीवी टीम ने भारत में वनडे क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले, भारत में उनका सबसे बड़ा सफल रन चेज़ 2017 में वानखेड़े में 281 रन था।

मैच में भारत ने केएल राहुल के शतक के दम पर पहले बल्लेबाजी की और 7 विकेट खोकर 284 रन बनाए. केएल राहुल ने 92 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रनों की नाबाद पारी खेली. जलवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 285 रन का लक्ष्य 48वें ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

रोहित और कोहली का बल्ला नहीं चला

न्यूजीलैंड के लिए धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने 134 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए. इस जीत में विल यंग का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने 98 गेंदों पर 87 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए. इससे पहले भारत के लिए कप्तान शुबमन गिल ने 53 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा 24 रन और विराट कोहली 23 रन ही बना सके. दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद थी. रवींद्र जड़ेजा भी सिर्फ 27 रन ही बना सके.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version