स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच कल शाम वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर से शुभमन गिल की बतौर कप्तान वापसी होगी, जो चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भी खेलते नजर आएंगे.
गिल के टीम में आने से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने वाले यशस्वी जयसवाल को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ेगा. उन्होंने पिछली वनडे सीरीज में भी शतक लगाया था. गिल अब रोहित के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे. केएल राहुल के वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालने के कारण ऋषभ पंत को भी बाहर रहना होगा. ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर और रवींद्र जड़ेजा का खेलना तय है.
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
पीसी: गल्फन्यूज
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
