U19 एशिया कप 2026: भारत की नेपाल पर 10 विकेट से धमाकेदार जीत, सहवाग के बेटे ने खेली नाबाद तूफानी पारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
4 Min Read
U19 एशिया कप 2026: भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, सहवाग ने खेली नाबाद 70 रन की पारी

U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 में भारतीय युवा ब्रिगेड ने धमाकेदार अंदाज में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. शुक्रवार को खेले गए रोमांचक ग्रुप-ए मुकाबले में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. पहले खतरनाक गेंदबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी पारी को महज 128 रनों पर समेट दिया. इसके बाद मैदान पर उतरे आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

ईशान सूद और अर्जुन राजपूत ने बरपाया कहर

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया. हमारे गेंदबाजों ने पहली ही गेंद से नेपाल के बल्लेबाजों पर शिकंजा कस दिया. घातक तेज गेंदबाज ईशान सूद ने अपनी गेंदबाजी से सनसनी फैलाते हुए 10 ओवर में चार मेडन फेंकते हुए मात्र 18 रन देकर तीन बड़े विकेट झटके. उन्होंने नेपाल के शीर्ष क्रम को टिकने का कोई मौका नहीं दिया.

 

नेपाल की ओर से दर्श सोनार ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जिसके लिए उन्होंने 93 गेंदों का सामना करना पड़ा. वहीं, आशीष लुहार ने 29 और नीरज कुमार यादव ने 20 रनों का योगदान दिया. हालांकि, इन संघर्षपूर्ण पारियों के बावजूद नेपाल की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी.

ईशान के अलावा अर्जुन राजपूत ने भी कातिलाना गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने महज 5.3 ओवर में सिर्फ 8 रन खर्च कर तीन अहम विकेट चटकाए. इसके अलावा यशवीर गौड़ को दो सफलताएं हाथ लगीं, जबकि काव्या पटेल और मनाल चौहान ने एक-एक शिकार किया. इस तरह नेपाल की पूरी टीम 42.3 ओवर में सिमटकर 128 रनों पर ही ढेर हो गई.

आर्यवीर सहवाग ने खेली तूफानी नाबाद पारी

 

जीत के लिए 129 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्टार बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने बेहद धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाए और नेपाली गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए तरसा दिया.

क्रिकेट के लीजेंड वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अपनी क्लास दिखाते हुए महज़ 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की शानदार पारी खेली. उनकी इस तूफानी पारी में सात शानदार चौके और चार गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर, कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी उनका बखूबी साथ दिया. लक्ष्य ने 63 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों की मदद से नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. दोनों होनहार बल्लेबाजों के बीच हुई इस रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर भारत ने 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 129 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

भारत की 10 विकेट से ऐतिहासिक और शानदार जीत

भारतीय युवा टीम ने इस मुकाबले के हर विभाग में अपना दबदबा बनाते हुए बेहद दमदार प्रदर्शन किया. पहले अनुशासित गेंदबाजी से नेपाल को 128 रनों पर धराशायी किया और फिर विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों ने एक भी विकेट गंवाए बिना लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version