स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच आज नागपुर में खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सभी की निगाहें भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर होंगी. सीरीज के दौरान कप्तान सूर्या के पास मैदान पर उतरते ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का शानदार मौका है.
सूर्यकुमार यादव आज अपना सौवां मैच खेलेंगे. इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत की ओर से अब तक रोहित शर्मा (159), विराट कोहली (125) और हार्दिक पंड्या (124) ही यह उपलब्धि हासिल कर सके हैं. पहले मैच में उनके पास ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है. टी20 इंटरनेशनल में चौथे नंबर पर मौजूद सूर्या ने अब तक 1657 रन बनाए हैं. तीन रन बनाते ही वह इस नंबर पर रन बनाने के मामले में मैक्सवेल (1659 रन) को पीछे छोड़ देंगे.
पिछली 25 टी20 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके
आपको बता दें कि एक बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव की फॉर्म चिंता का विषय रही है. पिछली 25 टी20 पारियों में वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं. पिछले साल सूर्य का औसत सिर्फ 14 था. अब वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में फॉर्म में वापसी के लिए बेताब होंगे. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव के शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ टीम की जीत की संभावनाएं बढ़ेंगी बल्कि आगामी विश्व कप अभियान भी मजबूत होगा.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
