IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार टीम में जगह

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
IND vs SL: श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, सारांश जैन को पहली बार टीम में जगह

स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान हो गया है. टीम इंडिया अगले महीने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. वाशिंगटन सुंदर को चोट के कारण इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है.

वहीं टीम में जसप्रित बुमरा और साई सुदर्शन को शामिल किया गया है. हालांकि दोनों का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा. वॉशिंगटन सुंदर की जगह टेस्ट टीम में नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है. ये खिलाड़ी हैं ऑफ स्पिनर सारांश जैन, जिन्हें पहली बार टेस्ट मेडन कॉल अप मिला है.

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम इस प्रकार है: शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version