AMN. खराब जीवनशैली, खान-पान और फाइबर की कमी के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोगों को कब्ज की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। पेट साफ न होने पर दिनभर भारीपन, गैस, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन बना रहता है। आज हम आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ प्राकृतिक पेय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इस समस्या को दूर करने में इसबगोल बहुत उपयोगी है। इसबगोल की भूसी फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध या पानी में 1-2 चम्मच ईसबगोल मिलाकर पी लें। इसबगोल आंतों में जमा मल को नरम कर देता है, जिससे सुबह पेट आसानी से साफ हो जाता है।
एलोवेरा जूस भी फायदेमंद है. सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर पीने से आंतों की सूजन कम होती है और पाचन में सुधार होता है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
