IND vs SL: ऋषभ पंत ने अब अपने नाम दर्ज कर लिए ये तीन बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs SL: ऋषभ पंत ने अब अपने नाम दर्ज कर लिए ये तीन बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे
IND vs SL: ऋषभ पंत ने अब अपने नाम दर्ज कर लिए ये तीन बड़े रिकॉर्ड, शुभमन गिल को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने की तैयारी कर ली है. गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मेजबान श्रीलंका ने 372 रनों के लक्ष्य के जवाब में चार विकेट खो दिए हैं. वह अब तक सिर्फ 84 रन ही बना सकी हैं. आखिरी दिन उसे जीत के लिए 288 रन बनाने होंगे.

चौथे दिन भारत के लिए दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए. पंत ने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए. इस पारी के दौरान उन्होंने तीन बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कीं. पंत कप्तान शुबमन गिल को पीछे छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। गॉल टेस्ट में उनके बल्ले से कुल 105 रन निकले.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब पंत के नाम 41 मैचों की 73 पारियों में 2885 रन हो गए हैं. शुभमन गिल ने 41 टेस्ट मैचों में 2867 रन बनाए हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पंत और गिल में से कौन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 3000 रन पूरे करने वाला पहला भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल करेगा।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में रोहित शर्मा 2716 रन के साथ तीसरे, रवींद्र जड़ेजा 2632 रन के साथ चौथे और विराट कोहली 2617 रन के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने

वहीं गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने दो छक्के लगाए. इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया. वह टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। उन्होंने टेस्ट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *