IND vs SL: शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
IND vs SL: शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने
IND vs SL: शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने

स्पोर्ट्स डेस्क. देवदत्त पडिक्कल (117 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50 रन) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 300 रन बना लिए हैं. कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में टॉस जीतकर गिल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

अपने अर्धशतक के साथ, शुबमन गिल अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के इतिहास में एक संस्करण में एक हजार या अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। शुबमन गिल ने पिछले साल इंग्लैंड दौरे के साथ भारतीय कप्तान के रूप में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-27 संस्करण की शुरुआत की थी।

उन्होंने सिर्फ 10 टेस्ट मैचों में ही अपने एक हजार रन पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह चौथे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और यशस्वी जयसवाल ऐसा कर चुके हैं. गिल ने डब्ल्यूटीसी के 2025-27 संस्करण में अब तक 17 पारियों में 68.26 की औसत से 1024 रन बनाए हैं।

ये रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है.

इसके साथ ही गिल टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बन गये हैं. उन्होंने 26 साल 349 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट में सबसे कम उम्र में तीन हजार रन बनाने वाले भारतीय का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 23 साल और 228 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। वीरेंद्र सहवाग 26 साल 157 दिन की उम्र के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जबकि दिलीप वेंगसरकर ने 26 साल 263 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *