INDvsZM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
INDvsZM: भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम हार का सिलसिला तोड़ने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस टी20 सीरीज में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर होंगी. वैभव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. इस सीरीज में वैभव के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

अगर वैभव तीन मैचों की इस सीरीज में 11 छक्के लगाने में सफल रहे तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत के इस युवा ओपनिंग बल्लेबाज ने अब तक टी20 क्रिकेट में 37 पारियों में 139 छक्के लगाए हैं. अगर वह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 11 छक्के लगाने में सफल रहे तो वह टी20 में सबसे कम पारियों में 150 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे, फिलहाल यह रिकॉर्ड यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम है, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 66 पारियों में 150 छक्के लगाए थे.

इस मैदान पर वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी.

वैभव सूर्यवंशी के लिए हरारे का मैदान खास रहा है. इस साल की शुरुआत में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम के लिए वर्ल्ड कप फाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 175 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी. वैभव ने जिम्बाब्वे में 7 यूथ वनडे मैचों में 62.17 की औसत से 439 रन बनाए थे।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version