स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया की कप्तानी शुबमन गिल को सौंपी है. वहीं केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.
भारतीय टीम में कई नए चेहरों को जगह मिली है. मानव सुथार, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है. टेस्ट मैच में यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आएंगे. वहीं मध्यक्रम में देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल टीम इंडिया को मजबूती देते नजर आएंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे टीम में बने हुए हैं. वनडे टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली है.
भारतीय टेस्ट टीम: शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)भारत(टी)ओडीआई और टेस्ट टीम(टी)अफगानिस्तान सीरीज(टी)गिल
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
