स्पोर्ट्स डेस्क. आईपीएल 2026 का अहम मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुल्लांपुर मैदान पर खेला जाएगा. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला रोकने के इरादे से मैदान में उतरेगी. पंजाब किंग्स को आईपीएल के इस संस्करण में अभी तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है.
बारिश के कारण सिर्फ एक मैच रद्द हुआ है. वहीं राजस्थान रॉयल्स को तीन मैचों में हार मिली है. आज मुल्लांपुर के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी के पास भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक खेले अपने 8 मैचों में 234.87 की स्ट्राइक रेट से 357 रन बनाए हैं।
आज पंजाब के खिलाफ 43 रन बनाते ही वह अपने चार सौ रन पूरे कर लेंगे. इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में एक ही सीजन में 230 प्लस की स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
पीसी: espncricinfo
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
