स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने शानदार खेल के दम पर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. उनके चाहने वालों की दुनिया में कोई कमी नहीं है. टेनिस जगत के बेताज बादशाह नोवाक जोकोविच भी उनमें से एक हैं। वह विराट कोहली की वजह से ही क्रिकेट को फॉलो करते हैं।
सर्बिया के महान खिलाड़ी जोकोविच ने खेल जगत का ऑस्कर कहे जाने वाले ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स’ के मौके पर एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में इस बात का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि उनकी वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया।
नोवाक जोकोविच ने उम्मीद जताई कि जब भी वह भारत जाएंगे तो विराट कोहली उनके साथ जरूर रहेंगे. जोकोविच ने जल्द ही भारत आने की भी बात कही. महान टेनिस खिलाड़ी जोकोविच ने कहा कि विराट कोहली मेरे दोस्त और ऐसे व्यक्ति हैं जिनका मैं सम्मान करता हूं और प्रशंसा करता हूं. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो उनकी वजह से ही मैंने क्रिकेट को फॉलो करना शुरू किया।
नोवाक जोकोविच 24 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं
टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह नोवाक जोकोविच 24 बार ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। वह पुरुषों में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। महिला वर्ग में मार्गरेट कोर्ट के नाम भी इतने ही ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटर हैं.
पीसी:इंडियाटुडे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
