AMN. बुधवार को इस्लामाबाद में होने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर बड़ी खबर आई है. खबर ये है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता को हरी झंडी दे दी है.
यह दावा एक्सियोस ने किया है। इस दावे में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा. आपको बता दें कि इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर 22 अप्रैल को रात करीब 12 बजे खत्म होने जा रहा है.
हालांकि, इससे पहले ईरान के संसद अध्यक्ष एमबी गालिबफ की ओर से बयान आया था कि धमकी और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती. डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान समझौता संयुक्त व्यापक कार्य योजना से “कहीं बेहतर” होगा। इस वार्ता पर दुनिया भर के देशों की निगाहें टिकी हुई हैं. अगर ये बातचीत सफल रही तो ये दुनिया के देशों के लिए अच्छा साबित होगा.
पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)ईरान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
