‘संजू ने दिया करारा जवाब!’ शास्त्री ने सैमसन को बताया टीम इंडिया के भविष्य का कप्तान
शास्त्री ने अपनी बात को धार देते हुए कहा, “मेरा मानना है कि संजू सैमसन ने अब उन तमाम शंकाओं और सवालों को पूरी तरह खत्म कर दिया है। संजू में काबिलियत की कभी कमी नहीं रही, बस लोग इस बात से निराश रहते थे कि वह अपनी उस असाधारण प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर पा रहे थे। हालांकि, टी20 विश्व कप के बाद उनके प्रदर्शन ने पूरी कहानी ही बदल दी है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे नॉकआउट मुकाबलों में अकेले दम पर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है। आईपीएल में भी उनकी बल्लेबाजी जिस परिपक्वता की गवाही दे रही है, उसे देखते हुए मुझे वह भविष्य में लीडरशिप रोल के लिए सबसे मजबूत और बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं।”
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


