टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की धमक ऐसी है कि छक्कों के मामले में उन्होंने बड़े-बड़ों को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में अब वीरेंद्र सहवाग (91 छक्के) दूसरे और रोहित शर्मा (88 छक्के) तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं।
भारतीय टीम के भरोसेमंद स्तंभ बन चुके पंत ने अब तक 51 मैचों की 89 पारियों में 3,662 रन कूट दिए हैं, जिसमें 8 शानदार शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। खास बात यह है कि पंत अभी महज 28 वर्ष के हैं, यानी उनके पास क्रिकेट की दुनिया में नए कीर्तिमान रचने के लिए अभी एक लंबा और सुनहरा सफर बाकी है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


