ऋषभ पंत ने अब टेस्ट क्रिकेट में हासिल की ये दो बड़ी उपलब्धियां, धोनी और गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
ऋषभ पंत ने अब टेस्ट क्रिकेट में हासिल की ये दो बड़ी उपलब्धियां, धोनी और गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे
ऋषभ पंत ने अब टेस्ट क्रिकेट में हासिल की ये दो बड़ी उपलब्धियां, धोनी और गिलक्रिस्ट को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. देवदत्त पडिक्कल (117 रन) और कप्तान शुभमन गिल (50 रन) के बाद ध्रुव जुरेल (नाबाद 72) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (63) की पारियों के दम पर भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच की अपनी पहली पारी में सात विकेट खोकर 438 रन बना लिए हैं. कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दम पर दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज कर लीं.

पंत अब अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत के नाम अब 48 अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों की 64 पारियों में 2500 से अधिक रन हैं। इस दौरान उनका औसत 41 से ज्यादा का रहा है. वहीं, पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 48 टेस्ट मैचों की 83 पारियों में 2496 रन बनाए थे. अवे/न्यूट्रल टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में फारुख इंजीनियर तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 1209 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत ने एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा

ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान दो छक्के भी लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया है। एडम गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट करियर में 100 छक्के लगाए हैं. अब पंत के नाम 102 छक्के हो गए हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने 122 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 138 छक्के लगाए हैं। न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम ने 101 टेस्ट मैचों में 107 छक्के लगाए हैं।

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)ऋषभ पंत(टी)टेस्ट क्रिकेट(टी)धोनी(टी)गिलक्रिस्ट


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *