भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। बतौर बल्लेबाज साल 2025 सूर्या के लिए किसी सूखे से कम नहीं था, जहां 22 पारियों के लंबे इंतजार के बाद भी उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के बीच उनकी यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी चिंता बनी हुई थी, लेकिन न्यूजीलैंड सीरीज ने पूरी तस्वीर बदल दी है। पिछली 4 पारियों में दो तूफानी अर्धशतकों के साथ सूर्या ने न केवल फॉर्म में धमाकेदार वापसी की है, बल्कि भारतीय मध्यक्रम को भी नई मजबूती प्रदान की है।
हालिया मुकाबलों में 32, 82, 56 और 8 रन की पारियां खेलने वाले ‘मिस्टर 360’ अगर शनिवार को तिरुवनंतपुरम टी20 में महज 33 रन बना लेते हैं, तो इस प्रारूप में उनके 3,000 रन पूरे हो जाएंगे। इस जादुई आंकड़े को छूते ही सूर्यकुमार यादव अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह मुकाम हासिल करने वाले तीसरे भारतीय दिग्गज बन जाएंगे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
