स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास तिरुवनंतपुरम में बड़ी उपलब्धि दर्ज करने का मौका होगा. अगर सूर्या तिरुवनंतपुरम में 33 रन बना लेते हैं तो वह इस फॉर्मेट में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे.
इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे. सूर्यकुमार यादव ने अब तक 103 टी20 मैचों की 97 पारियों में 36.62 की औसत से 2967 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. उनके पास आज अपनी 98वीं पारी में 3000 रन का आंकड़ा पूरा करने का मौका होगा.
उनके पास 100 से कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बनने का मौका होगा। इससे पहले विराट कोहली ने 81 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे. रोहित और विराट कोहली ने भारत के लिए चार हजार से ज्यादा रन बनाए हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


